Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम के छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में ही मिलेगी कोचिंग, 31 जुलाई तक करें आवेदन

 नर्मदापुरम के छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में ही मिलेगी कोचिंग, 31 जुलाई तक करें आवेदन



नर्मदापुरम/20,जुलाई,2026/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासन द्वारा संचालित उत्कृष्ट छात्रावास एवं महाविद्यालयीन छात्रावासों में निवासरत छात्र/छात्राओं को अब छात्रावास में ही कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए इच्छुक शिक्षक/व्याख्याता 31 जुलाई 2026 तक संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम श्री विवेक नागवंशी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के उतकृष्‍ट छात्रावासों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिक, रसायन एवं कम्प्यूटर के विषयों की कोचिंग की जाएगी। जिसमें वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट कन्या छात्रावास नर्मदापुरम, वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट कन्या छात्रावास केसला, राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह उत्कृष्ट बालक छात्रावास केसला एवं राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह उत्कृष्ट बालक छात्रावास पचमढ़ी शामिल है।

 स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर के महाविद्यालीन छात्रावासों में अंग्रेजी विषय पर कोचिंग दी जाएगी। जिसमें  वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास नर्मदापुरम, वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालयीन नवीन कन्या छात्रावास नर्मदापुरम, वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालयीन नवीन कन्या छात्रावास इटारसी, राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह महाविद्यालयीन बालक छात्रावास नर्मदापुरम, राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह महाविद्यालयीन बालक छात्रावास पिपरिया, महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास नर्मदापुरम एवं महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास नर्मदापुरम शामिल है।

चयनित शिक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक शिक्षक/व्याख्याता को आवेदन पत्र के साथ कार्यरत संस्था का अनापत्ति प्रमाण पत्र, स्नातक/स्नातकोत्तर परीक्षा की अंक सूची, अध्यापन का अनुभव प्रमाण पत्र, विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम, जिस विषय में कोचिंग दी जानी है उस विषय में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है, स्‍थानीय शिक्षकों और शिक्षिकाओं को चयन में वरियता दी जाएगी एवं कन्‍या छात्रावास के लिए शिक्षिका ही आवेदन कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.