अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
छात्रों को शिक्षा का अधिकार, साइबर सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी
18 जुलाई को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी
नर्मदापुरम/17,जुलाई,2026/ अं
शिविर में जिला न्यायाधीश नर्मदापुरम श्री दिनेश कुमार नोटिया ने अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, श्रम कानून, यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने नेशनल लोक अदालत की भूमिका, मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान और नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के लक्ष्य के प्रति गंभीर और सजग रहने का मार्गदर्शन भी दिया।
शिविर में 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 138 एन.आई.एक्ट बैंक प्रकरणों हेतु विशेष लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। बताया गया कि पक्षकारगण अपने चैक बाउंस, 138 एन.आई.एक्ट के प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर करा सकते है, जिससे कोर्ट फीस की वापसी एवं विवाद का हमेशा के लिए निराकरण किया जायेगा।
शिविर में जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार नोटिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।