मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना काशी-गया यात्रा के लिए आवेदन शुरू, 18 सितंबर अंतिम तिथि
नर्मदापुरम/24,अगस्त,2026/ मध्
उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नर्मदापुरम (नोडल अधिकारी तीर्थयात्रा) ने बताया कि शासन से प्राप्त लक्ष्य अनुसार इस यात्रा का प्रस्थान 29 सितंबर 2026 को होगा और 04 अक्टूबर 2026 को वापसी होगी। इस यात्रा के लिए जिले से कुल 196 तीर्थयात्रियों को भेजा जाएगा।
जिले के इच्छुक हितग्राही अपने आवेदन संबंधित स्थानीय निकाय में 18 सितंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। स्थानीय निकायों द्वारा भी इसी तिथि तक प्राप्त आवेदनों को https://dpms.mp.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के, आयकर दाता न होने वाले और शारीरिक रूप से सक्षम वरिष्ठ नागरिक योजना के लिए पात्र होंगे।