Type Here to Get Search Results !

सिवनी मालवा बालिका छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, SDM ने बंधवाई राखी

 सिवनी मालवा बालिका छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, SDM ने बंधवाई राखी


नर्मदापुरम/24,अगस्‍त,2026/  कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, सिवनी मालवा में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन उत्साह और आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विजय राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास में अध्ययनरत नन्हीं बालिकाओं ने एसडीएम श्री विजय राय सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की कलाई पर राखी बांधी। एसडीएम ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार स्वरूप नए कपड़े, पुस्तकें, कॉपियां, पेन और पेंसिल भेंट की।

इस अवसर पर एसडीएम श्री राय ने कहा, "हमारे क्षेत्र की बालिकाएं सदैव आगे बढ़ती रहें और समाज व देश का नाम रोशन करें, इसके लिए सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है। रक्षाबंधन बहन-भाई के पवित्र बंधन का अनोखा त्योहार है, जिसे आज इन नन्हीं बहनों के साथ मनाकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं अभिभावक और भाई के रूप में सदैव आपके साथ हूं, जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा।"

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, मृगेंद्र सिंह मंडलोई, संतोष पारीख, थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर, राजा तिवारी, डॉ. प्रवीण पणिकर, समाजसेवी सचिन माहेश्वरी, पंकज सोनी, एल्डरमैन पार्षद अभिषेक सोनी, छात्रावास अधीक्षिका रजनी वर्मा, वार्डन अर्चना मेहरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.