Type Here to Get Search Results !

इटारसी में 5 अगस्त को होगा बलराम कृषि महोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली होंगे शामिल

 इटारसी में 5 अगस्त को होगा बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली होंगे शामिल,

प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह करेंगे कार्यक्रम में सहभागिता

मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रगतिशील किसानों का होगा सम्मान, उन्नत कृषि तकनीकों की मिलेगी जानकारी

नर्मदापुरम/04,अगस्‍त,2026/ कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के प्रसार एवं किसानों को नवीन कृषि पद्धतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से 5 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे इटारसी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़कर किसानों को संबोधित करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता देंगे।

बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं वैज्ञानिक खेती की नवीनतम पद्धतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही कृषि विभाग एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा किसानों को फसल उत्पादन, प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण, शासकीय योजनाओं तथा कृषि से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.