मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जमीनी स्तर पर ई विकास पोर्टल के संचालन का किया जा रहा परीक्षण
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.सी गुप्ता ने किया जिले के विभिन्न सीएससी सेंटर, एवं डबल लॉक गोदाम का निरीक्षण किया
नर्मदापुरम/03,अगस्त,2026/ मु
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने किसानों को पोर्टल की कार्यप्रणाली और तकनीकी विशेषताओं से अवगत कराते हुए कहा कि ई-विकास पोर्टल का उद्देश्य उर्वरकों का पारदर्शी, व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करना है। पोर्टल में ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है जिससे बिचौलियों एवं उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और वास्तविक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि ई-विकास पोर्टल को और अधिक प्रभावी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से किसान संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही, फील्ड स्तर पर पोर्टल के संचालन का निरीक्षण कर किसानों को आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम सहित तीनों संभागीय जिलों में किसान संगठनों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, जिनका संकलन कर शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आवश्यक संशोधनों के माध्यम से पोर्टल को और अधिक सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री अभिजीत अग्रवाल, महाप्रबंधक अपेक्स बैंक श्री के.टी. साजियान, नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।