आयुष विभाग मना रहा 11वाॅआयुर्वेद महोत्सव वही जिला चिकित्सालय में कई दिनो से बंद है पंचकर्म लोग परेशान...................
नर्मदापुरम/23,सितंबर,2026/ आयुष मंत्रालय द्वारा हाल ही में 23 सितंबर 2026 को 11वां आयुर्वेद दिवस ("Ayurveda for a Healthier Tomorrow" थीम के साथ) देश भर में मनाया गया है, लेकिन दूसरी ओर स्थानीय आयुष अस्पतालों में पंचकर्म सेवाओं के बाधित होने या तकनीशियनों/संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है
आयु
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयुष विंग, जिला चिकित्सालय परिसर (गेट नं. 4) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव की गरिमामय उपस्थिति में आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. ए. के. पुष्कर ने बताया कि जिला स्तरीय शिविर में कुल 223 रोगियों ने पंजीयन कराया, जिनकी शुगर, बी.पी. सहित जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा अन्य आवश्यक जाँचें कर आयुर्वेद पद्धति से निःशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण किया गया।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गहलोत, डॉ. शैलेन्द्र आर्य, डॉ. सविता पुष्कर, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. संदीप रघुवंशी, डॉ. मिथिलेश उईके, डॉ. प्रियंका मेहरा, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. आकाश डेविड एवं पैरामेडिकल स्टाफ, श्री संतोष कुड़ापे, श्रीमती मंजू सातनकर, श्रीमती नीतू परते, श्री सुनील चौहान, श्री जयनारायण कटारे, कु. प्राची यादव, वर्षा यादव उपस्थित रहे। साथ ही समाजसेवी श्री नलिन पटेल, योगाचार्य श्री कमलेश गौर, वरिष्ठ नागरिक श्री आर. पी. श्रीवास्तव, समाजसेवी श्री संतोष रावत, वरिष्ठ जन ओहिया ग्रुप से श्री बसंत दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व से ही जिले में जन जागरूकता हेतु ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, 'I Support Ayurveda' अभियान, विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं आयुष संस्थाओं में दिनचर्या-रात्रिचर्या-ऋतुचर्या, औषधीय पौधों का महत्व एवं संरक्षण पर व्याख्यान एवं स्वास्थ्य परीक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 2600 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए।
संभागीय सीएमएचओ डॉ नरसिंह गहलोत को नही लोगो की सुध लेने की फुर्सत आखिर कब चालू होगा पंचकर्म कब मिलेगा लोगो को लाभ या फिर चलता रहेगा भर्ररही ?????????????????