नर्मदापुरम-सिवनी मालवा-टिमरनी मार्ग के निर्माण की तैयारियों में लाएं तेजी : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा
कलेक्टर ने सड़क निर्माण से संबंधित कार्यवाहियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
नर्मदापुरम/23,सितंबर,2026/ कले
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के लिए राजस्व विभाग के सहयोग से की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित समय में प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर कार्ययोजना तैयार की जाए तथा सभी कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में ही निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारियों को सीमा चिन्ह स्थापना एवं आवश्यक कागजी कार्यवाही को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व, खनिज, वन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण से संबंधित कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाहियों को प्राथमिकता से पूर्ण करें, जिससे सड़क निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ सके।
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम-सिवनी मालवा-हरदा-टिमरनी मार्ग का निर्माण नर्मदापुरम से डोलरिया, सिवनी मालवा होते हुए टिमरनी तक किया जा रहा है। मार्ग के निर्माण के पूर्ण होने के बाद नर्मदापुरम से टिमरनी के बीच आने वाले क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन की बेहतर एवं सुगम सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र में आवागमन और परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।