Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सिवनी मालवा में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

 सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सिवनी मालवा में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन


नर्मदापुरम/21,सितम्‍बर,2026/  शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती उषा उदासी, विशिष्ट अतिथि श्री नवीन पाण्डेय (नगर निरीक्षक, सिवनी मालवा) एवं श्री खुमान सिंह पटेल (उप निरीक्षक, सिवनी मालवा) द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की एन.एस.एस इकाई एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं द्वारा '2047 का भारत' विषय पर बनाये गए विविध चित्रों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने अपने उद्बोधन में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को समाज एवं राष्ट्रहित में सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम प्रभारी श्री मिथुन बारिया, डॉ. रीमा नागवंशी, श्रीमती प्रतिभा साहू एवं श्री मनोज कुमार प्रजापति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. गजेन्द्र वाईकर, डॉ. मनीष दीक्षित, श्रीमती संगीता कहार, सुश्री सुदर्शना राज, डॉ. सीमा तोमर, डॉ. नीरज विश्वकर्मा, डॉ. राकेश निरापुरे, डॉ. पदम शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.