नर्मदापुरम में 29 सितंबर को पंचायत उपचुनाव, 3 पंचायतों में होगा मतदान - कलेक्टर ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
नर्मदापुरम/28,सितम्बर,2026/ पं
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार पंचायतों के उपनिर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत मतदान एवं मतगणना 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को होगी। मतदान एक चरण में प्रातः 7:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान वाले क्षेत्रों में रहने वाले शासकीय/अर्द्ध शासकीय निगमों के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सामान्य अवकाश तथा पराक्राम्य लिखित अधिनियम (Negotiable Instruments Act) 1881 की धारा-25 के तहत जिले के 2 जनपद पंचायत क्षेत्रों नर्मदापुरम जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सांवलखेडा एवं मिसरौद तथा सिवनीमालवा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत फरीदपुर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।