नर्मदापुरम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 65 लीटर कच्ची शराब जब्त, 22 प्रकरण दर्ज
नर्मदापुरम/28,सितम्बर,2026/ क
आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण कायम किए। कार्रवाई में 65 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 155 किलोग्राम लहान एवं 3 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 29,500 रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त जिले की मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर 15 विभागीय प्रकरण भी कायम किए गए हैं।
उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षकों एवं आरक्षकों का योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।