Type Here to Get Search Results !

29 सितंबर को खुलेगा EVM-VVPAT वेयरहाउस, कलेक्टर करेंगे निरीक्षण

 29 सितंबर को खुलेगा EVM-VVPAT वेयरहाउस, कलेक्टर करेंगे निरीक्षण



नर्मदापुरम/28,सितम्‍बर,2026/ जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक एवं त्रैमासिक निरीक्षण किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार प्रतिमाह मासिक निरीक्षण (बिना वेयरहाउस खोले) तथा त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण (वेयरहाउस खोलकर) किया जाना है।

इसी क्रम में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे जिला कार्यालय तवा भवन परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा द्वारा किया जाएगा, जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल भी उपस्थित रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से स्वयं अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.