एकलव्य स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, हरदा एवं खंडवा कलेक्टर भी रहे उपस्थित
नर्मदापुरम/19,सितम्बर,2026/ शनिवार को एकलव्य स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं खंडवा कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों एवं शतरंज प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। 19 एवं 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में लगभग 250 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग एवं क्षेत्रों से आए प्रतिभागी अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में एकाग्रता, रणनीतिक सोच एवं निर्णय क्षमता के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।