![]() |
रस्साकसी और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम |
नर्मदापुरम 02/11/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग पिपरिया द्वारा शुक्रवार को विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं में उत्साह और खेल भावना का नजारा देखने मिला।
समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया ने बताया कि रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन विद्या सागर हाई स्कूल हथवांस में किया गया, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी पूरी शक्ति का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं कबड्डी मैच आर.एन.ए. ग्राउंड पिपरिया में गोल्डन क्लब पिपरिया और आशीर्वाद क्लब पिपरिया के बीच मैत्री मैच के रूप में खेला गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका उदित पटेल एवं अतुल धुर्वे ने निभाई। इस अवसर पर विकासखंड खेल प्रभारी अरविंद शर्मा, एडवोकेट गोविंद तिवारी, पत्रकार भगवान सिंह राजपूत, विद्या सागर स्कूल के प्राचार्य अभिषेक पांडे, सह-संचालक आशीष पांडे, खेल शिक्षक सचिन पुर्विया, राशिद शाह, आशीष प्रजापति, सूरज बाथरे, साहिल राजपूत, अतुल रैकवार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


