अमृत सेवा समिति की पहल जारी-सुबह दूध बिस्किट सेवा, शाम को अमृत भोजन वितरण, कमलेश सोनी दंपत्ति ने वर्षगांठ पर किया सेवा कार्य
नर्मदापुरम 9/12/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया अमृत सेवा समिति द्वारा अस्पताल परिसर में चल रही सामाजिक सेवा गतिविधियाँ लगातार विस्तार ले रही हैं। समिति ने जानकारी दी कि 2 दिसंबर से शुरू हुई ‘अमृत दूध-बिस्किट सेवा’ प्रतिदिन सुबह 7 बजे जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही शाम 6.30 बजे अमृत भोजन सेवा का भी वितरण किया जा रहा है, जिसमें शहर के कई परिवार सहयोग कर रहे हैं।
आज की सेवा में विशेष रूप से श्री कमलेश सोनी दंपत्ति शामिल हुए। अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर उन्होंने समिति के माध्यम से अमृत भोजन सेवा वितरित की और नेकी की दीवार के लिए 30 कंबल दान किए। इस सेवा कार्य के बाद उन्होंने समिति की सदस्यता भी ग्रहण की।
अमृत सेवा समिति ने अपने सभी सेवकों की ओर से श्री कमलेश सोनी परिवार और श्री विजय पटेल परिवार के प्रति सेवा भावना और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
कमेटी ने कहा कि इसी प्रकार समाज के सहयोग से सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



