Type Here to Get Search Results !

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

 


पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार


नर्मदापुरम 10/2/2026  ( छगन कुशवाहा)नर्मदापुरम पिपरिया थाना पिपरिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 फरवरी 2026 को फरियादी नवीन उर्फ कल्लू अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने चाचा के लड़के करण अहिरवार के साथ पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान गांधी वार्ड अयोध्या बस्ती निवासी धर्मेन्द्र अहिरवार ने पुरानी लड़ाई को लेकर दोनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब करण अहिरवार ने वहां से चलने को कहा, तो आरोपी घर से लोहे का धारदार बका लेकर आया और करण के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे नवीन उर्फ कल्लू का भी आरोपी ने गला पकड़ लिया।


फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 109(1) आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्ण एस. थोटा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार पिता लखनलाल अहिरवार उम्र 34 वर्ष, निवासी गांधी वार्ड अयोध्या बस्ती पिपरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार बका जप्त किया।


पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।


इस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका:

निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उपनिरीक्षक मानिक सिंह बट्टी, प्रधान आरक्षक 517 अरुण जुदेव, प्रधान आरक्षक 446 पूनम चौधरी, आरक्षक 973 ललित हर्णे, आरक्षक 48 मोहसीन खान एवं आरक्षक 334 अतुल विश्वकर्मा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.