महिला दिवस पर फाग उत्सव, समाजसेवी व महिला पुलिस का सम्मान
नर्मदापुरम् पिपरिया 8/3/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया | अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के अवसर पर हिंदू महिला शक्ति की संस्थापिका उपासना प्रशांत तिवारी द्वारा सानवी ग्रुप के तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक श्रीमती अनिता गोपाल सोनी, श्रीमती सीता अमरीश पटेल, श्रीमती माया किशोर सिंह राजपूत, श्रीमती रीना कपिल शर्मा एवं श्रीमती उपासना प्रशांत तिवारी रहीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया गया, जो दिन-रात समाज की सुरक्षा और सेवा में अपना योगदान देती हैं। कार्यक्रम का संचालन मयूरी राजपूत ने किया।
इस अवसर पर सिविल जज श्रीमती सुरभि कटकवार, महिला पुलिस से मोनिका सिंह, रेखा मुनिया, ईशिका दुबे, वंदना उइके, नीना नागपाल, कौशल्या ठाकुर, सीमा पटेल, कुसुमलता पटेल, पार्वती शर्मा, रेखा शर्मा सहित कई महिला कर्मी उपस्थित रहीं।
साथ ही सखी मंच से शैल शुक्ला, शारदा शुक्ला, अमृता सेवा समिति से मीरा गढ़वाल, ममता नगोत्र, रेखा राठौर, रुचिका मालपानी, रीना शर्मा, हिंदू महिला शक्ति से निकिता दुबे, नीलम पचौरी, किरण गौरव, हेमलता साहू, बबीता पटेल, तनु सोलंकी, ज्योति, सहयोग संस्था से श्रीमती नीरजा पालीवाल, लायंस क्लब से किरण मूंदड़ा, वर्षा समैया तथा वृक्ष सेवा समिति से किरण राज, सविता राज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
फाग उत्सव के दौरान महिलाओं ने होली के गीतों पर उत्साह के साथ सहभागिता की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।



