Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में ग्राम रक्षा समिति की बैठक, सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी

 


पिपरिया में ग्राम रक्षा समिति की बैठक, सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी




नर्मदापुरम् पिपरिया 13/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। थाना परिसर में रविवार को ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भागीदारी पर चर्चा की गई।



SDOP ने कहा कि समिति के सदस्य स्थानीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सदस्यों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा।



थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि समिति का उद्देश्य केवल पुलिस की सहायता करना है। किसी भी सदस्य को अपने पद का उपयोग व्यक्तिगत लाभ, दबाव बनाने या विवादों में हस्तक्षेप के लिए नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।



बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपनी समस्याएं और सवाल भी रखे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि समिति के सहयोग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.