नर्मदापुरम को मिला नया कलेक्टर, सोमेश मिश्रा ने संभाली कमान
नर्मदापुरम् पिपरिया 13/4/2026
( छगन कुशवाहा )नर्मदापुरम। जिले को नया कलेक्टर मिल गया है। सोमवार को श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन भी मौजूद रहे।
सरल और औपचारिक माहौल में हुई पदभार ग्रहण प्रक्रिया के बाद प्रशासनिक हलकों में नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत किया।
श्री मिश्रा वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी हैं। नर्मदापुरम आने से पहले वे मंडला जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के चलते उनसे जिले में बेहतर कार्यशैली और विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





