Type Here to Get Search Results !

श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ गुरु तेग बहादुर साहेब जी का गुरु पर्व

 

श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ गुरु तेग बहादुर साहेब जी का गुरु पर्व


नर्मदापुरम् पिपरिया 8/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। बनवारी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहेब में तीन दिवसीय गुरु पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।



कार्यक्रम की शुरुआत 5 मार्च को सुबह 9:30 बजे अखंड पाठ साहेब के आरंभ के साथ हुई। दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे निशान साहेब की सेवा की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।




मंगलवार को अखंड पाठ साहेब का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान बच्चों द्वारा कीर्तन, सत्संग और हजूरी प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। भोपाल से पधारे ज्ञानी गुरभेज सिंह ने अपने प्रवचनों के माध्यम से गुरु की शिक्षाओं का महत्व बताया और संगत को आध्यात्मिक संदेश दिए। कार्यक्रम का समापन अरदास के साथ किया गया।


इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में क्षेत्रभर से संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरु पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.