Type Here to Get Search Results !

लाइन सुधारते समय झटका बना जानलेवा: 30 वर्षीय कर्मचारी की करंट से मौत

 


लाइन सुधारते समय झटका बना जानलेवा: 30 वर्षीय कर्मचारी की करंट से मौत


नर्मदापुरम् पिपरिया 8/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया | शहर में बिजली लाइन सुधार का काम कर रहे एक आउटसोर्स कर्मचारी के लिए मंगलवार दोपहर का काम आखिरी साबित हुआ। शोभापुर रोड स्थित हनुमान मढ़िया के पास एलटी लाइन दुरुस्त करते समय करंट का तेज झटका लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने की जल्दबाजी भी उसकी जान नहीं बचा सकी।


पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हथवास रामविलास कॉलोनी निवासी केतन कहार (30) के रूप में हुई है। वह सीढ़ी के सहारे लाइन पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा।


घटना के बाद साथियों ने बिना देर किए उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना बताया गया है।




हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।




सवाल खड़े:

इस घटना ने एक बार फिर बिजली सुधार कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या लाइन बंद थी या नहीं, और क्या पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, इसकी जांच अब पुलिस और विभागीय स्तर पर होगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.