Type Here to Get Search Results !

मानवीय संवेदनाओं से संचालित है सामाजिक न्याय विभाग : मंत्री कुशवाह

 

मानवीय संवेदनाओं से संचालित है सामाजिक न्याय विभाग :
मंत्री कुशवाह







भोपाल 08/04/2026  (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल, 26 नवम्बर 2025 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि विभाग का मूल उद्देश्य समाज के असहाय और कमजोर वर्गों तक संवेदनशीलता के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह विभाग केवल प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से संचालित व्यवस्था है, जिसका केंद्र जरूरतमंद नागरिकों का सशक्तिकरण है।


मंत्री कुशवाह मंगलवार को विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, निराश्रित, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को समय पर सहायता मिलना सरकार की प्राथमिकता है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और फील्ड स्तर पर हितग्राहियों से सीधा संवाद बढ़ाया जाए।


मंत्री ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निराकरण, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही, समाज के कमजोर वर्गों के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता सर्वोपरि रखी जाए।


बैठक में विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।


क्रमांक : 7120H

बी/अनिल वशिष्ठ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.