Type Here to Get Search Results !

पं. रामकृष्ण पाण्डे की स्मृति में 11 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

 


पं. रामकृष्ण पाण्डे की स्मृति में 11 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन


नर्मदापुरम् पिपरिया 9/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं विद्यावाचस्पति से सम्मानित पंडित श्री रामकृष्ण पाण्डे की स्मृति में 11 अप्रैल 2026 को मंगलवार बाजार, पिपरिया में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मित्रता परिवार पिपरिया के सहयोग से संपन्न होगा।


कार्यक्रम के आयोजक कवि हरीश पाण्डे ने बताया कि स्व. पंडित रामकृष्ण पाण्डे की पुण्य स्मृति में यह तृतीय कवि सम्मेलन है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से ख्याति प्राप्त कवि शामिल होकर अपने-अपने रसों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।



कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से राहुल शर्मा (उज्जैन), आर.बी. गुप्ता (नागपुर), दीपक साहू (बैतूल), विनोद सनोडिया (अमरवाड़ा), मंजू कटारे (उप्र), भोले नेमा (छिंदवाड़ा) एवं विनीत नामदेव (गाडरवाड़ा) काव्य पाठ करेंगे।



कवि सम्मेलन से पहले गुरुओं का सम्मान

मित्रता परिवार के अनुसार कार्यक्रम से पूर्व गुरुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ गीतकार व सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशन ठाकुर, एस.एन. साहू, एम.एल. सराठे एवं एम.एल. नायक को सम्मानित किया जाएगा।



आयोजकों ने साहित्यकारों, सुधि श्रोताओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रसमयी काव्य संध्या का आनंद लेने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.