नर्मदापुरम।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की माखन नगर तहसील में भीषण गर्मी के बीच किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में पिछले कई दिनों से किसान विभिन्न कार्यों के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। इसे लेकर किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे।
किसानों से अपील करते हुए कहा जा रहा है कि वे अपने अधिकारों और खेती-किसानी के भविष्य को लेकर जागरूक हों तथा संगठित होकर अपनी आवाज उठाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान आंदोलन की तैयारियों की भी बातें सामने आ रही हैं।
हालांकि, प्रशासन या संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आखिर कब आयेगी हमारी बारी कब तुलेगा गेहूॅ.......