Type Here to Get Search Results !

ट्रांसफर पॉलिसी में पहली बार स्वैच्छिक और प्रशासनिक तबादलों का प्रावधान "

 


  • ट्रांसफर पॉलिसी में पहली बार स्वैच्छिक और प्रशासनिक तबादलों का प्रावधान

 सीएम के निर्देश पर नई ट्रांसफर पॉलिसी में किया गया संशोधनसामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी-2026 का प्रस्ताव तैयार कर  इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुमोदन के लिए सीएम सचिवालय भेज दिया है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पहली बार ट्रांसफर पॉलिसी में स्वैच्छिक एवं प्रशासनिक तबादले की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दी जा सकती है।

दरअसल, पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष स्वैच्छिक ट्रांसफर की सीमा को बढ़ाने की मांग रखी थी।

 मंत्रियों का कहना था कि इस श्रेणी में विधायकों को मिला लें तो आवेदन बहत ज्यादा होते हैं

 कैबिनेट आज दे सकती है नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी और प्रति कैडर अधिकतम 10 से 15 प्रतिशत तबादले ही हो पाते हैं।

  बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में तबादलों में ज्यादा दबाव होने की बात कही गई।

 सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों की डिमांड पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नई ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन करने के निर्देश दिए थे।

 ट्रांसफर पॉलिसी में स्वैच्छिक और प्रशासनिक तबादलों के लिए अलग-अलग प्रावधान करने को कहा गया था।

 मुख्यमंत्री के निर्देशों के आधार पर ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन किया गया है।

 इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के 10 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

 बैठक में अनौपचारिक चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमएसपी पर गेहूं उपार्जन की स्थिति और

 जल गंगा सवर्धन अभियान के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.