🚩 हर हर महादेव 🚩
परम पूज्य गुरुदेव धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के पावन सान्निध्य में
“सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्र अभिषेक”
का शुभारंभ प्रथम दिवस की दिव्य कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ।
पार्थिव शिवलिंग का निर्माण केवल एक पूजा नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि, मन की शांति और भगवान शिव से जुड़ने का सबसे पवित्र माध्यम माना गया है।
शास्त्रों में कहा गया है कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा से समस्त कष्टों का नाश, सुख-समृद्धि की प्राप्ति और शिव कृपा सदैव बनी रहती है।
ऐसे दिव्य और अलौकिक आयोजन का हिस्सा बनना जीवन का सौभाग्य है।
भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे
