गोविंदनगर कृषि विज्ञान केंद्र में आम प्रसंस्करण पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा
नर्मदापुरम जिले के गोविंदनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा “आम के प्रसंस्कृत उत्पाद निर्माण” विषय पर 7 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 22 जून से 29 जून 2026 तक कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में संपन्न होगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आम से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा प्रसंस्करण तकनीकों का प्रदर्शन, तकनीकी मार्गदर्शन एवं स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में किसान, महिला समूह, युवा एवं उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर – 9406623293।
