Type Here to Get Search Results !

76 लीटर अवैध शराब जब्त: पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों पर केस दर्ज

 


76 लीटर अवैध शराब जब्त: पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों पर केस दर्ज


नर्मदापुरम् पिपरिया 15/5/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया नर्मदापुरम जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 76 लीटर अवैध शराब, बीयर की बोतलें और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् साई कृष्ण एस. थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी मोहित कुमार यादव के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को सूचना मिली थी कि एक युवक हीरो होंडा मोटरसाइकिल से बैगों में अवैध शराब लेकर पिपरिया की ओर बिक्री के लिए आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने टाड़ा मोड़ के आगे घेराबंदी कर आरोपी मुकेश पिता साहब लाल कुशवाहा (28) निवासी ग्राम खैरीकिशोर थाना बनखेड़ी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो बैगों से 197 क्वार्टर देशी मसाला शराब (180 एमएल) बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 19,700 रुपए बताई गई। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।


वहीं 14 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि संजू अहिरवार निवासी पुरानी बस्ती गांधी वार्ड अपने घर के सामने बने जीने के नीचे अवैध शराब छिपाकर बिक्री की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और तलाशी के दौरान चार कार्टून में 46 बीयर बोतल (650 एमएल) बरामद कीं, जिनकी कीमत करीब 6,900 रुपए आंकी गई।


दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, सउनि सुशील कुशवाहा, प्रधान आरक्षक अरुण जुदेव, प्रकाश खेमरिया, आरक्षक अमरदास, ललित हरणे एवं राधेश्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.