नर्मदापुरम 15/05/2026 (दयाराम कुशवाहा ) नर्मदापुरम। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के पावन वातावरण में श्री सूर्य पुत्र शनिदेव जन्मोत्सव का भव्य आयोजन कल शनिवार, 16 मई 2026 को नर्मदापुरम स्थित नवग्रह मंदिर, विवेकानंद घाट में किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
मंदिर के पुजारी पंडित अरूण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिदेव जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 8 बजे से हवन-पूजन प्रारंभ होगा, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। वहीं रात्रि 8 बजे महाआरती के साथ आयोजन का विशेष समापन होगा।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों से इस पुण्य अवसर पर गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने की सादर अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भक्तजन शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें और धर्मलाभ लें।
यह आयोजन समस्त भक्तगण एवं सहयोगियों के सहयोग से संपन्न होगा। कार्यक्रम स्थल नवग्रह मंदिर, विवेकानंद घाट नर्मदापुरम को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां भक्ति संगीत, पूजा-अर्चना और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा।
स्थान: नवग्रह मंदिर, विवेकानंद घाट, नर्मदापुरम
आयोजक: समस्त भक्तगण एवं सहयोगी
संपर्क: पं. अरूण जोशी – 8770225924
श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।