गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाने की कमी से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई केंद्रों पर किसानों की उपज की तौल नहीं हो पा रही है, जिससे हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। मौसम खराब होने और बारिश की आशंका से किसानों में चिंता का माहौल है।जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति बुधवाड़ाए बाकाबैडी रघुकुल वेयरहाउस बाकाबैडी धनलक्ष्मी भंडारण ग्रह दमाढिया बानापुरा समिति भमेडीए हरि राम कुंवर पटेल व्हेयर हाउस बनाड़ए श्री राम वेयर हाउस बाबरी ऐसे अन्य केन्द्रो मुख्यालय स्थित खरीद केंद्रों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, बावजूद इसके तौल कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।खरीद केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि जिले से सीमित मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया है। मांग अधिक होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही अतिरिक्त बारदाना उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। इधर किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बारदाने की व्यवस्था कर खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि उनकी उपज सुरक्षित तरीके से खरीदी जा सके।
"बारदानो का टोटा किसान परेषान "
May 20, 2026
0