Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के निर्देश पर सिवनी मालवा में मदिरा दुकान के मदिरा दुकानों के आसपास संचालित अवैध गतिविधियों एवं अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

 


नर्मदापुरम  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में मदिरा दुकानों के आसपास संचालित अवैध गतिविधियों एवं अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सिवनी मालवा श्री विजय राय के नेतृत्व में प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकानों के आसपास अवैध रूप से संचालित गुमटियों, ढाबों एवं लोगों को बैठाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री विजय राय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मदिरा दुकानों के आसपास किसी भी प्रकार के अवैध अहाते संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग सिवनी मालवा की टीम द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 36 (अ) के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 02 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं निरीक्षण के दौरान बनापुरा स्थित मदिरा दुकान के समीप एक बंद पड़ी अवैध गुमटी पाई गई, जिसे सुरक्षात्मक दृष्टि से तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) सिवनी मालवा को उक्त अवैध गुमटी को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु निर्देशित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय राय ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.