Type Here to Get Search Results !

नगरपालिका प्रशासन के द्वारा 'हौट एक्शन प्लान' बनाना तो दूर भीषण गर्मी में लोगों के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं ..?





तपती दोपहर में पीने के पानी के लिए भटक रहे लोग लू के असर को कम करने के लिए देश के कई शहर गर्मी में कूल रूफ, ग्रीन कवर बढ़ाने और गर्मी के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की पहचान करने जैसे कदम उठा रहे हैं, लेकिन नर्मदापुरम में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। प्रशासन के द्वारा 'हौट एक्शन प्लान' बनाना तो दूर भीषण गर्मी में लोगों के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई। गर्मी के दिनों में पूर्व में शहर के स्टेशन, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों के अलावा और भी कई जगह प्याऊ लगवाए जाते थे, लेकिन अब वे भी नदारद हैं। चिलचिलाती धूप और तपती दोपहर में लोगों को प्यास बुझाने के लिए या तो खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है या वे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। सर्दी में अलाव, गर्मी में प्याऊ गायब शहर के लोगों को सर्दी व गर्मी से बचाने के लिए पहले नगर में सीजन के हिसाब से व्यवस्था करता था। सर्दी के मौसम में जगह-जगह अलाव लगाए जाते थे, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। वहीं गर्मी के मौसम में पीने के लिए जगह-जगह ठंडे पानी के प्याऊ लगवाए जाते रहे। इन प्याऊ में रखे मटकों को सुबह-शाम नगरपालिका  के कर्मचारी ही भरा करते थे, लेकिन अब दोनों सीजन की व्यवस्थाएं नदारद रहती हैं। 3 से 5 डिग्री तक घट सकता है पारा जानकारों का कहना है कि ज्यादातर शहर 'हीट एक्शन प्लान' को सिर्फ इमरजेंसी इंतजाम की तरह लागू कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.