Type Here to Get Search Results !

किसान भाई 31 जुलाई तक करें फसल बीमा के लिए आवेदन

 किसान भाई 31 जुलाई तक करें फसल बीमा के लिए आवेदन



फसल बीमा एवं खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली पर कृषकों को किया गया जागरूक

जमानी ग्राम पंचायत में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

नर्मदापुरम/27,जुलाई,2026/ ग्राम पंचायत जमानी में सोमवार को कृषकों के लिए फसल बीमा योजना एवं खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, कृषि विस्तार अधिकारी, समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसान फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 31 जुलाई तक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि अऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा क्रॉप इंश्योरेंस मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था खाद वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने किसानों से ई-टोकन प्रणाली का उपयोग कर निर्धारित समयानुसार खाद प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.