Type Here to Get Search Results !

पीएम फसल बीमा योजना की जागरूकता के लिए मोबाइल जागरूकता वैन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी,

 पीएम फसल बीमा योजना की जागरूकता के लिए मोबाइल जागरूकता वैन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी,



किसान 31 जुलाई तक फसल बीमा करवा सकते है

नर्मदापुरम/27,जुलाई,2026/ जिले के किसानों को खरीफ 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा समय पर कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर परिसर से सोमवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन, सहायक संचालक कृषि श्री शैलैन्द्र राठौर और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक श्री अक्षय राठौर उपस्थित रहे।

वैन जिले के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को फसल बीमा के लाभ, प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देगी। इसका उद्देश्य किसानों को मौसम की अनिश्चितता और प्राकृतिक आपदा से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना है।

कलेक्टर ने अपील की कि अलनीनो प्रभाव के कारण इस बार मौसम की विपरीत परिस्थितियों की संभावना अधिक है। ऐसे में किसान भाई आर्थिक जोखिम से बचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराएं।

भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के अनुसार खरीफ 2026 मौसम के लिए बीमांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। तय तारीख तक बीमा कराना अनिवार्य होगा। किसानों की सुविधा के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 14447 भी जारी किया गया है। किसान बीमा, दावा और अन्य जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.