जिले में धूमधाम से मनाया जाए 80वा स्वतंत्रता दिवस : कलेक्टर सोमेश मिश्रा
स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पूर्व की जाए
नर्मदापुरम/04,अगस्त,2026/ जिले में गरिमामई पूर्ण तरीके से मनाया जाए देश का 80 स्वतंत्रता दिवस। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम। वर्षा काल को दृष्टिगत रखते हुए की जाए राष्ट्रीय पर्व की समस्त तैयारी। उक्त निर्देश कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, वन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, खनिज विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को सुनियोजित ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की समस्त अधिकारी सोपे गए दायित्वों का निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय विभागों द्वारा कार्यालयों में विशेष साथ सज्जा की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रशस्ति पत्रों की जानकारी निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कलेक्टर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की समस्त तैयारी एक दिवस पूर्व सुनियोजित ढंग से पूर्ण कर ली जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।