'एक पेड़ बेटी के नाम' अभियान के तहत 5 अगस्त को जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा पौधारोपण
मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित होगा अभियान
नर्मदापुरम/04,अगस्त,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले में मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 5 अगस्त 2026 को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों अथवा उनके समीप उपलब्ध उपयुक्त स्थानों पर "एक पेड़ बेटी के नाम" के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के सम्मान, संरक्षण एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में लाडली बालिकाओं, उनके अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी। सभी प्रतिभागी पौधारोपण कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेंगे।