51 हजार दीपकों से सजेगा मां नर्मदा का पावन तट
प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल का साक्षी
विशाल दीपमाला, मां नर्मदा की महा आरती और नर्मदाअष्टक के पाठ से जिले की जनता देगी प्रधानमंत्री को स्नेह आशीष
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को नर्मदापुरम में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
गुरूवार की सुबह घाटों की साफ-सफाई, दीपोत्सव एवं मां नर्मदा की महाआरती के साथ आतिशबाजी का होगा आयोजन
नर्मदापुरम/16,सितम्बर,2026/ प्र
स्वच्छता अभियान में मां नर्मदा के घाटों की साफ-सफाई
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सेठानी घाट एवं पर्यटन घाट पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नर्मदा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।
इसी दिन संध्या को दीप प्रज्ज्वलन एवं मां नर्मदा की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से सेठानी घाट, नर्मदापुरम में मां नर्मदा की महाआरती एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम निर्धारित है। दीपों की रोशनी से नर्मदा तट को सजाया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम जनसहभागिता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं मां नर्मदा के प्रति आस्था को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से घाटों की स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ और सुंदर नर्मदापुरम के निर्माण में सहभागिता की अपील की गई है।