Type Here to Get Search Results !

55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलोग्राम लाहन सहित देशी-विदेशी मदिरा बरामद..............

 अवैध मदिरा के विरुद्ध जिलेभर में आबकारी विभाग की कार्रवाई

55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलोग्राम लाहन सहित देशी-विदेशी मदिरा बरामद, 13 प्रकरण दर्ज


नर्मदापुरम/25,सितम्‍बर,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न आबकारी वृत्त क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग की टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलोग्राम लाहन, 3.6 लीटर देशी मदिरा तथा 12.6 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत 76 हजार 500 रुपये बताई गई है।

अवैध मदिरा से संबंधित मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव द्विवेदी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.