Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 71 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जब्त

 नर्मदापुरम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 71 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जब्त



नर्मदापुरम/16,सितम्‍बर,2026/ लेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है।

16 सितम्‍बर 2026 को नर्मदापुरम शहर के सेठ गुरु स्कूल के सामने आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान रेवा राम पिता राधेश्याम केवट के कब्जे से 56 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है। बरामद मदिरा के सैंपल को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

इसके अलावा विभाग द्वारा की गई अन्य कार्यवाही में 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और बरामद कर 2 अलग-अलग प्रकरण कायम किए गए। कुल 71 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

यह संपूर्ण कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक आर. पी. निमोदा द्वारा की गई। इस कार्यवाही में कार्यपालिक स्टॉफ के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश प्रसाद अहिरवार, अभिलाष पाठक, आबकारी उपनिरीक्षक श्री के. के. पडरिया, मुख्य आरक्षक श्री दुर्गा प्रसाद मांझी, मदन रघुवंशी, दुर्गेश पठारिया तथा आरक्षक श्री धर्मेन्द्र, सत्येन्द्र, सुरेश और भावना का सराहनीय योगदान रहा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.