जानलेवा यात्रा करने को यात्रि मजबूर बसों में वसूल रहे मनमाफिक किराया -आरटीओ बैखबर
मुख्यालय नर्मदापुरम से संचालित होने वाली बसों में किराया सूची न होने से यात्रियों से मनमाफिक किराये की वसूली किया जा रहा है रोज इनकी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन की हिदायतों के बावजूद बस संचालकों द्वारा किराया सूची चस्पा न किये जाने से अनजान यात्रियों को पता नहीं हो पाता कि यात्रा का कितना किराया देना पड़ेगा। लोगो ने बताया कि आरटीओ के द्वारा कोई समय समय पर जाॅच नही होने से पिपरिया,पचमढी सिवनी सहित अन्य स्थलों पर प्रतिदिन लगभग सैकड़ो बसें चलती हैं। इन बसों में खचाखच सवारियों से भरा जाता है। एक बार बस के अंदर घुस गए तो बाहर निकलना नामुमकिन हो जाता है। हमारी मजबूरी को सब पूरा फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों की कोई चेकिंग नहीं होती है। ऐसे में इन लोगों को मजबूरी में इन बसों की जानलेवा यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिनमें ओवरलोड सवारी के अलावा यात्रीओ से मनमाफिक किराया बसूला जा रहा है।