सीवरेज कार्य के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन की गुणवत्ता जांचने 11 दल गठित
22 अधिकारियों को सौंपी गई वार्डवार जांच की जिम्मेदारी, रहवासियों से भी लेंगे फीडबैक
नर्मदापुरम/04,नवम्बर,2026/ कले
गठित जांच दल उन सभी वार्डों में पहुंचकर सड़कों के रेस्टोरेशन की भौतिक स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां सीवरेज परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया है। अधिकारी मौके पर सड़कों की स्थिति एवं रेस्टोरेशन कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करने के साथ ही स्थानीय रहवासियों से फीडबैक भी प्राप्त करेंगे, ताकि कार्य की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने एमपीयूडीसी की समीक्षा बैठक के दौरान सीवरेज कार्य पूर्ण होने के पश्चात सड़कों के रेस्टोरेशन की स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जांच दलों को सड़कों की भौतिक प्रगति एवं गुणवत्ता का परीक्षण कर दो दिवस के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट परख पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के परिपालन में जांच दलों द्वारा विभिन्न वार्डों में पहुंचकर रेस्टोरेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीवरेज परियोजना के बाद सड़कों का पुनर्स्थापन निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप किया गया है अथवा नहीं।
