Type Here to Get Search Results !

अस्पताल से जनरेटर गायब, 16 महीने बाद भी जाॅच उपरांत भी आज तक नही एफआईआर ं- सीएमएचओ नर्सिग गहलोत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ?

 अस्पताल से जनरेटर गायब, 16 महीने बाद भी जाॅच उपरांत भी आज तक नही एफआईआर ं- सीएमएचओ नर्सिग गहलोत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ?


जांच टीम ने जिला प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रभारियों के बयान लिए 

नर्मदापुरम:- जिला टीकाकरण अधिकारी की शिकायत पर जिला प्रशिक्षण केंद्र से गायब हुए 22 वर्ष पुराने किर्लोस्कर जनरेटर मामले की जांच पूरी हो गई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब भी ऐसे जिम्मेदार कर्मचारियों की करतूत पर पर्दा डाले बैठा है, जिनके कार्यकाल में जिला प्रशिक्षण केंद्र का जनरेटर गायब हुआ। 1 साल 4 महीने में जांच के बाद यह रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय में पेंडिंग पड़ी है। अब तक इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जबकि शिकायतकर्ता ने 17 जुलाई 2025 को जिला प्रशिक्षण केंद्र से जनरेटर चोरी होने की शिकायत की थी। इस दबे हुए मामले का खुलासा 3 अगस्त 2025 को हुआ। इसके बाद बवाल मच गया। अब 1 साल 4 महीने बीत चुके हैं। फिर भी अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। जांच टीम ने सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। इसके बाद रिपोर्ट सौंप दी। जांच टीम सदस्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता नागेश ने बताया कि उन्होंने जांच रिपोर्ट बहुत पहले सौंप दी थी। 2024 में नाले से बाढ़ और खले रास्ते का बहाना जिला प्रशिक्षण केंद्र के पास से शहर का एक बड़ा नाला बहता है। वर्ष 2024 में यहां नाले में फ्लो बढ़ने के कारण पानी भराव की स्थिति बनी थी। जनरेटर गायब होने का तर्क यह दिया जा रहा है कि इतवारा बाजार की तरफ से अस्पताल परिसर में बने शौचालय की ओर आने का रास्ता है। असामाजिक तत्वों की सीधी आवाजाही रहती है। इसी कारण चोरी होना बताया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि अगर जनरेटर उस समय चोरी हुआ था, तो तत्कालीन जिला प्रशिक्षण प्रभारी ने थाने में एफआईआर क्यों नहीं करवाई। डोलरिया पीएचसी के लिए मिला था जनरेटर जनरेटर गायब होने के बाद जांच में सामने आया कि वर्ष 2001-02 में प्राप्त यह जनरेटर 2012 में डोलरिया पीएचसी में स्थापित होना था। लेकिन संबंधित अधिकारी इसे नहीं ले गए। जनरेटर जिला प्रशिक्षण केंद्र में ही पड़ा रहा। इसके बाद यह गायब हो गया। तब 17 जुलाई 2025 को सीएमएचओ को शिकायत की गई। तीन सदस्यीय टीम ने की जांच, सीएमएचओ ने नहीं की कार्रवाई यह मामला 17 जुलाई 2025 को सीएमएचओ कार्यालय में दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में जिला प्रशिक्षण केंद्र के बाथरूम के सामने रखे जनरेटर के गायब होने की बात कही गई थी। इस शिकायत की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मामले में इन अधिकारियों और कर्मचारियों से हुई पूछताछ पूर्व प्रभारी कविता साल्वे, प्रभारी निधि रामकुचे, डीसीएम शैलेंद्र शुक्ला, डॉ. रोहित शर्मा, सहायक ग्रेड-3 मदन मोहन वर्मा और भृत्य रफीक खान से जांच टीम ने बयान लिए थे। इसके बाद रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंप दी है। आदेश क्रमांक नर्मदापुरम 01.08.2025 पर जांच समिति गठित की गई। समिति में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता नागेश, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संदीप क्रिकेट्टा, लेखा अधिकारी आशीष तिवारी शामिल थे। जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंप दी गई है। लोगो का कहना है कि पूरे मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्सिग गहलोत की कार्यप्रणाली की भी जाॅच होनी चाहिए। एफआईआर के बाद और भी कई मामले उजागर होने की संभावना है ? जिससे सरकार का हो रहे लाखो रूपये के नुकसान पहुले पहुचाने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त दण्डात्मक कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.