Type Here to Get Search Results !

*कांग्रेस नेता गजानन तिवारी जनहित में पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट के बस स्टॉपेज को लेकर करेंगे जल सत्याग्रह!*

 *कांग्रेस नेता गजानन तिवारी जनहित में पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट के बस स्टॉपेज को लेकर करेंगे जल सत्याग्रह!*

नर्मदापुरम----- जिले की सबसे बड़ी व्यावसायिक नगरी तहसील इटारसी के एकमात्र रेलवे स्टेशन के नजदीक सबसे पुराने बस स्टैंड को बंद कर अब करीब 3 किलोमीटर दूर बैतूल रोड पुरानी इटारसी में ट्रैक्टर स्कीम की भूमि पर करीब एक वर्ष पूर्व तैयार किए नया बस स्टैंड से बसों के परिचालन के निर्देश आरटीओ द्वारा दिए गए हैं। इसके बाद से इटारसी में बस यात्रियों को हो रही दिक्कतों को लेकर खासा हड़कंप मचा हुआ है। आम नागरिकों की मांग है कि नए बस स्टैंड के साथ ही पुराने बस स्टैंड पर बसों को 5 मिनट की पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था पुनः प्रारंभ किया जाए। जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, मजदूर, किसानों, ग्रामीण अंचलों से आने वाले स्कूल कॉलेज छात्र छात्राओं, छोटे व्यापारी, आम नागरिक इत्यादि को करीब 3 किलोमीटर दूर की ऑटो से आवाजाही और आर्थिक समस्या से निजात मिल सके। इस उक्त गंभीर विषय को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट के पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था की मांग को लेकर जन आंदोलन छेड़ रखा है। जिसका उन्हें सभी लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यहां तक की नगर के व्यापारियों ने दीपावली के ऐन मौके पर मंगलवार को इटारसी बाजार भी बंद रखकर समर्थन दिया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलनकारी गजानन तिवारी द्वारा नर्मदापुरम में पत्रकार वार्ता कर बुधवार को नर्मदा नदी के पोस्ट ऑफिस घाट पर शांतिपूर्वक जल सत्याग्रह करने की घोषणा की है। श्री तिवारी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रशासन से मांग रखी है कि इटारसी के पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट की बस की पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था अपना प्रारंभ करने पर उचित निर्णय अविलंब लिया जाए। प्रस्तावित शांतिपूर्वक जल सत्याग्रह के लिए नियमानुसार अनुमति प्रदान कर संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जावे। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करना नहीं बल्कि जनहित की आवाज को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्वक तरीके से शासन प्रशासन तक पहुंचाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.