शाम होते ही शराबखोरी, असामाजिक तत्व घाटो पर सक्रिय
स्थानीय नर्मदा घाटो के तट पर इन दिनों असामाजिक तत्वों की सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। सर्किट हाउस से लेकर मंगलवारा घाट तक प्रशासनिक अनदेखी के चलते यहाँ कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है जिससे स्थानीय निवासियों और धर्मपे्रेमियो स्ािालुओ में भारी रोष और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार सूरज ढलते ही शाम 6 बजे के बाद सर्किट हाउस मंे अंधेरा होते ही घाटो पर बैठ कर अवैध मछली मारने वाले नषेली गंजेडी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का डेरा जम जाता है। दरअसल, समीप नषे की सारी वस्तु शराब लेकर यहां बैठकर देर रात तक खुलेआम महफिलों का दौर चलता है और लोग बेखौफ होकर जाम छलकाते हैं। खुलेआम लड़का लड़की बैठ कर आने वाले धर्मप्रेमियो की अस्था के साथ खिलवाड तो होता ही है इन स्थानों पर रोजाना असामाजिक तत्वों की सक्रियता इतनी बढ़ गई है कि आम नागरिकों का इन घाटो पर आना मुष्किल हो गया है। विरोध करने पर ये लोग विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में लग रही सेंध शहरी क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित इन प्रमुख धार्मिक स्ािलो का इस प्रकार असामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में तब्दील होना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बाहरी लोग रात्रि में ऐसे ही स्थलों में पनाह लेकर नषाखोरी को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इनके अभाव में इन तत्वों के हौसले बुलंद हैं। वही सर्किट हाउस घाट में वीआईपी लोगो का आना जाना रहता है मगर नर्मदा के घाट पर हो रही गंदगी और असामजिक तत्वो के खिलाफ कार्यवाही बड़ी अष्चर्य का विषय है। यही घाट पर बैठकर मछली मारते है नषा करते है आखिर कब होगी कार्यवाही देखना है कि क्या घाटो में इसी तरह नषाखोरी होती रहेगी या जिला प्रषासन कोई सख्त कार्यवाही भी कर पायेगी आखिर किसकी सह पर गुनाह नर्मदा के घाटो में पनप रहा है ?
