Type Here to Get Search Results !

शादी के बाद नए घर में आ गए हैं? तो अब वोटर लिस्ट में भी अपना पता बदलवाएं




 शादी के बाद नए घर में आ गए हैं? तो अब वोटर लिस्ट में भी अपना पता बदलवाएं

नर्मदापुरम/11,नवंबर,2026/  मध्य प्रदेश में विवाह के बाद यदि आपका निवास स्थान बदल गया है या आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आपके पास अपना विवरण अपडेट करा सकते है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा कलेक्‍टर श्री आशीष वशिष्‍ठ के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

          भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में गुरुवार से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR - Special Summary Revision) शुरू किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा रही है, जिसके बाद नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

          मतदाता (ECINET) एप की सहायता से ऑनलाईन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष शिविर में आयोजित किये जा रहे हैं । इन शिविर में 18 वर्ष आयु वर्ग के युवा पहुंच कर मतदाता सूची में नाम जड़वा सकते हैं । सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 4 जनवरी 2027 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.