Type Here to Get Search Results !

संभाग आयुक्त श्री बनोठ ने आदर्श उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

 संभाग आयुक्त श्री बनोठ ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आदर्श उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

विद्यालय में खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता लिए लगातार अभियान चलाए



नर्मदापुरम/13,नवम्‍बर,2026/ संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ ने तवा नगर स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान बच्चों की आवासीय व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि यहां पर 242 बच्चे आवासीय उपस्थिति में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इसके साथ एक अन्य स्थान पर अनुसूचित जाति वर्ग 50 बच्चे आवासीय व्यवस्था में शिक्षा लें रहे है। वर्तमान में इस आवासीय विद्यालय की क्षमता 245 बच्चों की है यह सभी बच्चे आदिवासी वर्ग से आते हैं।

संभाग आयुक्त श्री बनोट ने आदर्श विद्यालय के संबंध में अन्य जानकारी भी प्राप्त की और बच्चों को आने वाले समय में ठंड से बचने के लिए सभी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं इसी के साथ खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और शिक्षा का स्तर बेहतर रखने के लिए लगातार विशेष क्लासेस चलाने के निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.