Type Here to Get Search Results !

धन्वंतरि जयंती पर आयुष संस्थाओं में हुई पूजा-अर्चना, विश्व आरोग्य की कामना

 धन्वंतरि जयंती पर आयुष संस्थाओं में हुई पूजा-अर्चना, विश्व आरोग्य की कामना



नर्मदापुरम/06,नवम्‍बर,2026/ आयुर्वेद चिकित्सा के जनक भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस पर 6 नवंबर 2026 को जिले की आयुष विभाग की संस्थाओं में धन्वंतरि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

जिला आयुष कार्यालय, शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय आई.टी.आई. नर्मदापुरम एवं आयुष विंग, जिला चिकित्सालय परिसर में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस. आर. करोंजिया, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ए. के. पुष्कर, डॉ. सविता पुष्कर, डॉ. ललिता उइके, डॉ. संदीप रघुवंशी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने विश्व के आरोग्य और आयुर्वेद सेवा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में संतोष कुड़ापे, गोविंद वानखेड़े, सत्यनारायण कुमरे, जे. पी. भदौरिया, प्रिया बाजपेयी, आशा एक्का, मंजू सातनकर, किरण सिंह, आनंद शिंदे, प्रसन्न गौर, नीरज सिंह, शेर सिंह, सुमन धुर्वे, सुनीता चिड़ार, रंजना राठौर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नर्मदापुरम जिले की आयुष विभाग की समस्त संस्थाओं में भी धन्वंतरि जयंती पर पूजा-अर्चना कर आरोग्य की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.