भोपाल नर्मदापुरम।दिनांक 18/ 08/ 2024 (दयाराम कुशवाहा भोपाल) नर्मदापुरम पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ बर्बरतापूर्वक अत्याचार हुआ, इसके विरोध में भाजपा जिला महिला मोर्चा की बहनों ने नर्मदापुरम जिले के इटारसी में मुँह पर काली पट्टी बांधकर मोमबत्ती जलाकर मार्च निकाला और ममता बनर्जी की सरकार खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया,ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया,सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, क्षेत्रीय विधायक श्री सीतासरन शर्मा, जिला प्रभारी श्रीमति प्रीति शुक्ला,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति अर्चना पुरोहित, नपा अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, जिला महामंत्री श्री मुकेश चंद्र मैना,श्री संदेश पुरोहित,श्री योगेन्द्र राजपूत,श्री दीपक महालहा, श्री राजू बकोरिया,श्रीमति मालती गौर, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति बबीता चौहान,श्रीमति जागृति भदौरिया,श्रीमति स्वेता शर्मा,श्रीमति पुष्पा सहित महिला मोर्चा की जिला, मंडल स्तर पदाधिकारी बहने एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।