भगवान परशुराम जी की निकाली सर्वब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा
May 02, 2025
0
नर्मदापुरम 3/05/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया हर वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अर्थात अक्षय तृतीया पर परशुराम प्रकटोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मत के अनुसार, भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार मतलब भगवान परशुराम का अवतरण दिन ऋषि जमदग्रि और रेणुका के पुत्र के रूप में हुआ था। ऋषि जमदग्रि ने बचपन में इनका नाम परशुराम रखा था।
भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकली गई। शुक्रवार शाम को चिंताहरण मंदिर में पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
शोभायात्रा पचमढ़ी रोड बस स्टैंड से होते हुए इतवारा बाजार पहुंची। गुरुद्वारे से प्रसादी वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। ओवरब्रिज से होते हुये धर्म ध्वजा के साथ घुड़सवार युवक-युवतियां शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।
शोभायात्रा में झांकी राम दरबार को विशेष रूप से सजाया गया था। यात्रा मंगलवार बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां धार्मिक हिन्दू उत्सव समिति ,सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। शोभायात्रा सांडिया रोड पर जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां पूजन, आरती और प्रसादी वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को भी सर्व ब्राह्मण समाज ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया था। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को समाज की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।