Type Here to Get Search Results !

सार्वदेशिक आर्य वीरदल का राष्ट्रीय शिविर 1जून से 15जून तक गुरुकुल विश्व भारती भैयापुर लाढ़ोत रोहतक हरियाणा में सम्पन्न हुआ।

 

मंडला दि0 17/6/2025  सार्वदेशिक आर्य वीरदल का  राष्ट्रीय शिविर  1जून से 15जून तक  गुरुकुल विश्व भारती भैयापुर लाढ़ोत रोहतक हरियाणा में सम्पन्न हुआ।  इस शिविर में पूरे देश से  हजारों आर्यवीरों ने भाग लिया था जिसमें मंडला जिले के 11छात्रों  (आर्यवीरों) ने  भी भाग लिया था  शिविर में युवाओं को  शारीरिक व्यायाम , योग, राष्ट्रभक्ति अनुशासन , वैदिक संस्कारों और  सामाजिक सेवा जैसे  विषयों  पर प्रशिक्षण दिया गया ।

इस शिविर में अनेक प्रतियोगिताएं हुई  काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल मंडला से जुड़े विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। और श्रेष्ठ आर्य अंजनिया ने शाखानायक  में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिला मंडला का गौरव बढ़ाया। गुरुकुल परिवार इन सब आर्यवीरों के लिए उत्तम भविष्य की कामना करता है। इस शुभावसर पर सनातन वैदिक एवं गोशाला समिति के अध्यक्ष और  सचिव डॉ मुकेश मौर्य जी व धर्मपत्नी श्रीमती डॉ प्रीति आर्या जी  तथा गुरुकुल के सदस्य महेंद्र आर्य जी व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.